Story of Paji Is Live – 1 लाख सब्सक्राइबर तक की मेरी YouTube Journey
आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। यह कोई साधारण आर्टिकल नहीं है, बल्कि मेरी YouTube Journey की एक सच्ची कहानी है।
आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि मैंने 1 लाख सब्सक्राइबर का सफर कैसे तय किया, इस दौरान मुझे किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आखिर कैसे एक महीने के अंदर मेरे चैनल पर बड़ी ग्रोथ आई।
अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ेंगे, तो आपको इससे मोटिवेशन जरूर मिलेगी।
2016 – जब YouTube Journey शुरू हुई
मेरे चैनल का नाम था Technical paji।
मैंने इस चैनल की शुरुआत 2016 में की थी। उस समय मैं इस चैनल पर टेक्निकल कंटेंट डालता था, जैसे:
- मोबाइल टिप्स
- टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी
- मोबाइल से संबंधित वीडियो
उस समय YouTube पर ऐसे चैनल बहुत कम थे, इसलिए मेरा चैनल धीरे-धीरे अच्छा चलने लगा।
मैंने लगभग 3–4 साल तक इस चैनल पर काम किया और शुरुआत में नियमित वीडियो भी डालीं।
लेकिन बीच-बीच में कई महीनों तक मैंने वीडियो नहीं डालीं।
2019 – 26,000 सब्सक्राइबर लेकिन बड़ी गलती
2019 तक मेरे चैनल पर लगभग 26,000 सब्सक्राइबर हो चुके थे।
कमाई भी ठीक-ठाक हो रही थी। उस समय YouTube पर आज के मुकाबले काफी अच्छी earning हो जाती थी।
लेकिन यहीं पर मैंने एक बड़ी गलती कर दी।
उसी समय एक नई गेम आई थी — PUBG Mobile।
मैं इस गेम का इतना ज्यादा आदी (Addict) हो गया कि:
- मैंने YouTube पर वीडियो डालना बंद कर दिया
- दिन में 10–12 घंटे सिर्फ गेम खेलता था
- चैनल पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया
लगभग 2–3 साल तक यही चलता रहा और मेरा चैनल धीरे-धीरे डाउन हो गया।
2024 – YouTube पर वापसी
फिर 2024 में मैंने फिर से YouTube पर वापसी की।
मैंने एक नया चैनल बनाया और उस पर Gaming Content डालना शुरू किया।
उस समय PUBG Mobile इंडिया में बैन हो चुका था, और उसकी जगह BGMI (Battlegrounds Mobile India) आ चुका था।
मैंने अपने चैनल पर BGMI की Live Streaming शुरू की।
लगभग 6–7 महीनों में मुझे 600–700 सब्सक्राइबर मिले, लेकिन मैं उस समय काफी demotivated हो चुका था।
पुराना चैनल फिर से शुरू करने का फैसला
फिर मेरे दिमाग में एक आइडिया आया।
मेरा एक पुराना चैनल था, जिस पर 26,000 सब्सक्राइबर थे और उस पर मैंने टेक्निकल वीडियो डाली थीं।
मैंने उस चैनल पर:
- सारी पुरानी वीडियो हटा दी
- चैनल का नाम बदल दिया
- और फिर से शुरुआत की
आज उसी चैनल का नाम है Paji Is Live।
Gaming Live Stream की शुरुआत
उस चैनल पर मैंने Gaming Live Streams शुरू कीं।
हालांकि शुरुआत में:
- लाइव स्ट्रीम पहले कभी नहीं हुई थी
- कई सब्सक्राइबर inactive हो चुके थे
लेकिन फिर भी मेरे पास एक subscriber base था।
धीरे-धीरे:
- मेरी पुरानी ऑडियंस वापस आने लगी
- नए लोग भी जुड़ने लगे
मैंने BGMI का कंटेंट लगातार जारी रखा।
2025 – 38,000 सब्सक्राइबर
लगातार मेहनत करने के बाद 2025 के जनवरी तक मेरे चैनल पर लगभग 38,000 सब्सक्राइबर हो चुके थे।
लेकिन उस समय मुझे लगा कि:
BGMI का ट्रेंड अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।
तभी मैंने फैसला किया कि अब Game Switch करना चाहिए।
GTA 5 – जिसने मेरी किस्मत बदल दी
फिर मैंने शुरू की GTA 5 Live Streaming।
उस समय:
- बहुत कम लोग GTA 5 की लाइव स्ट्रीम कर रहे थे
- अगर 100 लोगों की बात करें तो शायद सिर्फ 100 के आसपास लोग ही GTA 5 लाइव करते थे
जबकि BGMI में लाखों लोग लाइव स्ट्रीम कर रहे थे।
लेकिन GTA का एक फायदा था:
- लोगों ने बचपन में GTA Vice City खेली थी
- इसलिए उन्हें GTA गेम्स से जुड़ाव था
जब लोगों ने GTA 5 की लाइव स्ट्रीम देखी, तो उन्हें बहुत मजा आने लगा।
हालांकि यह 2013 का गेम है, लेकिन इसके ग्राफिक्स आज भी शानदार हैं।
सिर्फ 1 महीने में 1 लाख सब्सक्राइबर
फिर जो हुआ वो मेरे लिए भी अविश्वसनीय था।
सिर्फ 1 महीने के अंदर:
- मेरे चैनल ने जबरदस्त ग्रोथ पकड़ी
- और मेरे 1,30,000 सब्सक्राइबर हो गए
यानी कि मैंने 1 लाख सब्सक्राइबर का सफर सिर्फ एक महीने में पूरा कर लिया।
यह सब हुआ मार्च 2026 में।
और उसी समय मुझे YouTube Silver Play Button भी मिल गया।
मेरी स्टोरी से क्या सीख मिलती है?
अगर आप मेरी कहानी से कुछ सीखना चाहते हैं, तो ये 2 बातें बहुत जरूरी हैं।
1️⃣ किसी चीज के एडिक्ट मत बनो
मैं YouTube पर अच्छा कर रहा था, लेकिन PUBG का एडिक्ट हो गया और मैंने चैनल पर काम करना बंद कर दिया।
अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो शायद आज मेरा चैनल 1 मिलियन सब्सक्राइबर पार कर चुका होता।
2️⃣ सिर्फ एक चीज पर निर्भर मत रहो
अगर आपको किसी एक चीज में सफलता नहीं मिल रही, तो:
- दूसरी चीज ट्राई करें
- लेकिन पूरे फोकस के साथ
ऐसा नहीं कि थोड़ी कोशिश की और छोड़ दिया।
कम से कम 1 साल तक पूरी मेहनत करें, उसके बाद फैसला लें।
Story Continues…
यह थी Paji Is Live की कहानी।
अभी यह सफर जारी है।
और मैं इस स्टोरी को अगले साल फिर से अपडेट करूंगा।
📅 मार्च 2027 में इसका अगला पार्ट आएगा।
Instagram पर जरूर जुड़ें
अगर आपको थोड़ी भी मोटिवेशन मिली हो, तो आप मुझे Instagram पर फॉलो कर सकते हैं।
मेरा Instagram हैंडल है:
Paji Is Live
आप मुझे मैसेज भी कर सकते हैं।
मैं कोशिश करता हूँ कि हर एक मैसेज का रिप्लाई दूँ।
अंत में बस इतना कहना चाहूँगा:
आज के समय में लोग वीडियो और ऑडियो ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन हमने आपके लिए पुराने स्टाइल का आर्टिकल लेकर आए हैं।
अगर आपने यहाँ तक पढ़ लिया है, तो सच में आपमें धैर्य है।
धन्यवाद ❤️

Paji ko aaj mene itna sikha diya h ki aaj is mukam par h
Your dedication shows in this video, keep going!”, “Quality is a habit, and you are building something great!”, and “Remember, every expert was once a beginner.