Top 3 Website to download GTA 5 in pc

GTA 5 कहाँ से खरीदें? टॉप 3 बेस्ट वेबसाइट (2026)

दोस्तों, 5gslive.com पर आपका स्वागत है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि GTA 5 को आप कहाँ से खरीद सकते हैं। हम आपको टॉप 3 वेबसाइट बताएंगे जहाँ से आप बहुत ही आसानी से GTA 5 को खरीद और डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि GTA 5 एक पेड गेम है। यह गेम साल 2013 में लॉन्च हुआ था, लेकिन आज 2026 में भी यह गेम काफी ज्यादा पॉपुलर है

आप इस गेम को पीसी (PC) पर खेल सकते हैं, लेकिन खेलने के लिए सबसे पहले आपको इसे खरीदना (Purchase) और फिर डाउनलोड करना होगा।

अब बात करते हैं उन तीन बेस्ट वेबसाइट्स की जहाँ से आप GTA 5 खरीद सकते हैं।


1️⃣ Rockstar Games (Official Website)

सबसे पहली और ऑफिशियल वेबसाइट है Rockstar Games

आप rockstargames.com पर जाकर GTA 5 को सीधे खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको Rockstar Game Launcher मिलता है, जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से GTA 5 को डाउनलोड और रन कर सकते हैं।

मैंने भी GTA 5 को Rockstar की ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीदा था। उस समय इसकी कीमत लगभग ₹2500 के आसपास थी।


2️⃣ Epic Games Store

दूसरी लोकप्रिय वेबसाइट है Epic Games Store

Epic Games एक बहुत ही पॉपुलर गेम स्टोर है जहाँ से आप GTA 5 को आसानी से खरीद सकते हैं। यहाँ भी आपको यह गेम लगभग ₹2500 के आसपास मिल जाता है।

अगर आपका Epic Games पर पहले से अकाउंट बना हुआ है, तो आप सीधे वहाँ जाकर GTA 5 खरीद सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।


3️⃣ Steam

तीसरी और बहुत ही पॉपुलर वेबसाइट है Steam

Steam पर भी आप GTA 5 को आसानी से खरीद सकते हैं। जब मैं यह आर्टिकल लिख रहा हूँ, उस समय Steam पर GTA 5 Enhanced Version पर डिस्काउंट चल रहा है और यह आपको लगभग ₹1649 में मिल सकता है।

अगर आप Enhanced Version + Legacy Version + GTA Online लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग ₹2499 (लगभग ₹2500) खर्च करने पड़ सकते हैं।


निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, ये थीं टॉप 3 वेबसाइट्स जहाँ से आप GTA 5 को खरीद सकते हैं:

  • Rockstar Games (Official Website)
  • Epic Games Store
  • Steam

इन तीनों वेबसाइट्स पर आपको GTA 5 आसानी से मिल जाएगा। कभी-कभी इन वेबसाइट्स पर डिस्काउंट सेल भी चलती रहती है, इसलिए खरीदने से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।


हमारी वेबसाइट 5gslive.com पर आने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद। ❤️

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *